
स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत जरूरी
बक्सर, दिनांक 21 जून 2023:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति बक्सर (जिला प्रशासन) व आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वामनेश्वर गंगा घाट के तट पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माननीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन के लिए योग्य अत्यंत जरूरी है योग को हमें अपने दैनिक दिन चर्या में शामिल करना चाहिए। योग से हमारी मानसिक स्थिति व शारीरिक स्थिति अत्यंत मजबूत रहती है।
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल ने बताया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमारे जीवन में योग अत्यन्त उपयोगी है। योग सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का भी प्रतीक है, जो मन और शरीर, मानव और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।
द आर्ट ऑफ लिविंग की सदस्य के द्वारा कई प्रकार के योग कराये गये। साथ ही योग के कई प्रकार के फायदे भी बताये गये। योग के पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा गंगा तट पर वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमजन को एक-एक पौधे भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, वनों के क्षेत्र अधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा माध्यमिक), विभिन्न संस्थानों के शिक्षक, छात्र/छात्राओ के साथ जिले के समस्त अधिकारी के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के वरीय सदस्य, मीडिया कर्मी, समाजसेवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।