Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर: जिले में स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में दिन शुक्रवार को जिला परिषद उत्पादन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सदस्य, जिला परिषद,इटाढ़ी-सह-अध्यक्ष,कृषि उत्पादन समिति अरमान मलिक ने की। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने कहा कि खरीफ मौसम में बीज वितरण कार्य जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के उप योजना हरित क्रांति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत धान, बाजरा, सांवा, अरहर, संकर बीज इत्यादि का बीज किसानों की बीज वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि सम्बंधित प्रखंड के किसानों को बीज लेने हेतु आॅनलाईन आवेदन करायें। अगर आॅनलाईन करने में कोई कठिनाई हो तो किसान सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक या सहायक तकनीकी प्रबंधक से संपर्क करें। जैविक खेती पर चर्चा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के अनुकूल प्राकृतिक वातारण के अनुरुप जैविक खेती लाभप्रद है। अत्यधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक के उपयोग से वायु, जल, भूमि, वातावरण प्रदूषि होते जा रहा है साथ ही साथ खाद्य पदार्थ भी जहरीले होते जा रहे हैं। इस परिस्थिति से निबटने हेतु जैविक खेती बेहतर विकल्प है। समिति के सभी सदस्यों ने जैविक खेती करने एवं प्रचार-प्रसार करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी भी 10 से 12 प्रतिशत लाभार्थी किसान पीएम किसान सम्मान निधि राशि से वंचित है। इसका मुख्य कारण लाभार्थी द्वारा ई केवाईसी नहीं कराना है। इसके लिए किसान नजदीकी बसुधा केन्द्र पर जाकर ईकेवाईसी अवश्य करा लें ताकि उपादान क्रय करने हेतु आर्थिक मदद की राशि ससमय बैंक खाते के माध्यम से मिल सके। आजकल जलवायु परिवर्तन भी विकराल समस्या धारण कर रही है, जिसके कारण अनियमित मानसून, चक्रवाती तूफान जैसी आपदाओं से जूझ रहे हैं। इस परिस्थिति में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का सुझाव दिया गया। बैठक में ज्योति प्रकाश सिंह, परमानंद यादव, उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी,डुमराॅंव शेखर कुमार, सहायक निदेशक,उद्यान के प्रतिनिधि मुन्ना कुमार सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!