Sun. Sep 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा गंगा के घाटों यथा अहिरौली घाट, सती घाट, गोला घाट, नाथ बाबा घाट होते हुए जेल घाट तक निरीक्षण किया गया।*

निरीक्षण के क्रम में मुक्ति धाम (शवदाह गृह) निर्माण योजना के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर ने बताया कि इस कार्य हेतु निविदा हो चुकी है। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि निविदा प्राप्त करने वाली कार्यकारी एजेंसी से समन्वय स्थापित कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।

घाटों के निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों के संबंध में विकासात्मक विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए प्रतिवेदन दें।

*कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को घाटों की नियमित रूप से सफाई करने, लाइटिंग की व्यवस्था सुचारू रूप से करने तथा नियमित रूप से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!