
आज नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , बक्सर नगर द्वारा आई टी आई मैदान से घोष के ताल पर कदम से कदम मिलाकर संचलन प्रांरभ होकर वीर कुंवर सिंह कालोनी , धोबीघाट होते हुये कालेज गेट से आई टी आई मैदान में संपन्न हुआ।
मार्ग में समाज के नागरिकों महिलाओं के द्वारा संचलन पर पुष्प वृष्टि कर जगह जगह स्वागत किया गया।
पश्चात् आद्य सरसंघचालक प्रणाम देकर संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के तैल्य चित्र पर माननीय जिला संघचालक राम वकील राय जी , सह जिला संघचालक राधा कृष्ण सिंह , मान्यवर , राजेंद्र प्रसाद जी ( प्रांत कार्यवाह , दक्षिण बिहार) नगर संघ चालक माननीय ओम प्रकाश वर्मा जी ने पुष्पार्चन किया। पश्चात् भगवा ध्वज लगाकर बौद्धिक कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मान्यवर प्रांत कार्यवाह जी ने हिन्दू नव वर्ष पर प्रकाश डालते कहा कि भारतीय नव वर्ष का स्वागत प्रकृति बसंत ऋतु के साथ करती है , आज ही के दिन सृष्टि की रचना ब्रम्हा जी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में नगर कार्यवाह राहुल कुमार , सह नगर कार्यवाह अभिजित , शारिरिक प्रमुख गौरव कुमार , सह शारिरिक प्रमुख सोनू वर्मा , जिला व्यवस्था प्रमुख ईश्वर चंद्र केशरी जी , सह व्यवस्था प्रमुख नंद जी वर्मा, राजकमल , शिवानंद , अनिल श्रीवास्तव , अमरनाथ वर्मा , अवधेश पाण्डेय , विनोद उपाध्याय , मोहन वर्मा, डॉ रमेश कुमार , डॉ प्रिय रंजन , डॉ अनुराग श्रीवास्तव , सौरभ तिवारी , अक्षय ओझा ,देवानंद ,निक्कू ओझा , रौशन कुमार , अविनाश पाण्डेय , विपुल राय समेत सैकडों स्वयंसेवक भाग लिये।