Sun. Apr 19th, 2026

सैनिक संघ बक्सर के जबाजों आपका संगठन क्या करता है प्रमाण सामने है । यह फार्म रोहतास जिला के उस विडोज के लिए मंगाया हूँ जिसे लगभग 22 वर्ष से पेन्सन नही मिल रहा है । घर वाले सभी दफ्तर का चक्कर लगाकर थक चुके थे । जब यह केश सैनिक संघ बक्सर के पास आया तब हमारे जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की लेखनी और जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे का सी डी ए प्रयागराज से लाइजन कमाल दिखाना शुरू कर दिया । साथियों जब इस विडोज के डॉक्युमेंट्स का जांच शुरू किया गया तो पता चला कि सैनिक के मरने के बाद 20 साल तक विडोज के द्वारा कार्यवाई नही होती है तो डॉक्युमेंट्स जला दिया जाता है । परन्तु धन्य है पी सी डी ए के वेल फेयर ऑफिसर माननीय मनोज सिंह साहब जिन्होंने अपना कमाल दिखाते हुए पुनः सभी डॉक्युमेंट्स भेज दिए है । उस विडोज के पास आशा की किरण जगी है और उसने माननीय मनोज सिंह साहब और सैनिक संघ बक्सर को बहुत बहुत धन्यबाद दी है । साथियों हम पहले भी बता चुके हैं कि हमलोग बक्सर जिला ही नही भारत के हर कोने की सैनिकों एवम वीर नारियों की मदद करते हैं । ये सब आपलोगों की समर्थन का देन हैं ।जय हिंद। जय सैनिक संघ बक्सर🙏🏻🌹🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!