
*दिव्य व भव्य होगा सनातन-संस्कृति समागम : अश्विनी चौबे*भूमि पूजन व ध्वजारोहण हुआ संपन्नस्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ 7 नवम्बर से 15 नवम्बर-2022 को अहिरौली (सरस्वती विद्यामंदिर के निकट ) बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास ,सिद्धाश्रम (बक्सर) द्वारा प्रस्तावित सनातन-संस्कृति समागम व श्री वामनेश्वर श्रीराम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ व अंतरराष्ट्रीय संत समागम के लिए भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि समागम दिव्य व भव्य होगा। इसमें बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु संतों का आगमन होगा। श्रीराम, श्रीमद्भागवत कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन, यज्ञ व पूजन होगा। संत समागम में बड़ी संख्या में साधु, महात्मा, संत, विभिन्न पीठो के पीठाधीश्वर, सांस्कृतिक व धार्मिक आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि बक्सर की पावन धरती भगवान विष्णुजी, भगवान शिवजी व भगवान ब्रह्मा जी से जुड़ी हुई है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यहाँ के धार्मिक स्थलों पर देश व दुनिया के लोग आए, इस हेतु यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में भारत के सभी क्षेत्रों से साधु संत, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। भारत सरकार द्वारा भारत गौरव ट्रैन के माध्यम से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्रीराम से जुड़े यहां अनेक स्थल है। समागम में प्रयास है कि भगवान श्रीराम जहां जहां गए वहाँ से लोगों का भी प्रतिनिधित्व हो, इसके लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। समागम आए लोगों को बक्सर के पौराणिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण प्रांत कार्यवाहक राजेंद्र जी अरुण मिश्रा जी कृष्ण कांत ओझा जी प्रदीप राय कृष्णानंद सिंह भागलपुर पूर्व प्रत्याशी अर्जित सास्वत चौबे छविनाथ त्रिपाठी राघव जी बक्सर न्यू वर्तमान प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी श्रीमान नारायण तिवारी सुशील सिंह सुशील राय अविरल शाश्वत चौबे धनंजय चौबे अभिजीत कश्यप धीरेंद्र ओझा राघव जी संघ जिला प्रचारक आयुष्मान जी ओम प्रकाश जी कतवारू सिंह अभिनंदन सिंह पूनम देवी इंदु देवी भरत प्रधान पुनीत सिंह मदन दुबे सौरभ तिवारी राहुल दुबे अजय चौबे प्रियरंजन चौबे रोहित ओझा अहिरौली गांव के समस्त ग्रामवासी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे