
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन, के आलोक में श्री मुकेश कुमार सिंह, तत्कालीन लिपिक, जिला भू अर्जन कार्यालय बक्सर, संप्रति पदस्थापित अंचल कार्यालय नावानगर के विरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 84 के भू अर्जन हेतु मौजा ब्रह्मपुर, खाता 82, खेसरा 172, रकबा 0018 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा भुगतान में 12,15,230=00 (बारह लाख पन्द्रह हजार दो सौ तीस) रूपये मात्र सरकारी राशि गबन करने, कार्य में लापरवाही बरतने, जैसे कतिपय आरोपों के लिए श्री मुकेश कुमार सिंह, तत्कालीन लिपिक, जिला भू अर्जन कार्यालय बक्सर संप्रति पदस्थापित अंचल कार्यालय नावानगर को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9 में निहित प्रावधानों के तहत तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया गया है।