
दिनांक 26 मई को जिला स्तरीय एवं 27 मई से 06 जून के बीच प्रखंडस्तरीय खरीफ महाभियान का होगा आयोजन बक्सर: कृषि विभाग द्वारा खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस मद्येनजर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) के तत्वाधान में दिनांक 26 मई को कला भवन,बक्सर में जिलास्तरीय खरीफ अभियान तथा दिनांक 27 मई से 06 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय खरीफ अभियान का आयोजन किया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला 23 मई तथा प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला 25 मई से 04 जून तक होना प्रस्तावित था, जिसे विभाग द्वारा अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर नई तिथि निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार प्रखंडस्तरीय खरीफ महाभियान अंतर्गत दिनांक 27 मई को बक्सर, दिनांक 28 मई को चौसा, दिनांक 29 मई को राजपुर, दिनांक 30 मई को इटाढ़ी, दिनांक 31 मई को नावानगर, दिनांक 01 जून को केसठ, दिनांक 02 जून को चौंगाई, दिनांक 03 जून को डुमरॉंव, दिनांक 04 जून को सिमरी, दिनांक 05 जून को चक्की तथा दिनांक 06 जून को ब्रम्हपुर प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ कर्मशाला का आयोजन होगा। प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला के आयोजन के दूसरे दिन दिनांक 28 मई को बक्सर, दिनांक 29 मई को चौसा, दिनांक 30 मई को राजपुर, दिनांक 31 मई को इटाढ़ी, दिनांक 01 जून को नावानगर, दिनांक 02 जून को केसठ, दिनांक 03 जून को चौंगाई, दिनांक 04 जून को डुमरॉंव, दिनांक 05 जून को सिमरी, दिनांक 06 जून को चक्की, एवं दिनांक 07 जून को ब्रम्हपुर प्रखंड में उपादान वितरण किया जायेगा, जिसकी जवाबदेही सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गई है। जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय कर्मशाला में जीरोटिलेज एवं सीड ड्रिल से धान की खेती, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती, मौसम परिवर्तन के परिपेक्ष्य में धान की सीधी बुवाई, विभिन्न खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती, कृषि यांत्रीकरण, कृषि ऋण, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित अन्य संबंधित विषयों में प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत कृषि योजनाओं के लिए अनुदान पर उपादान वितरण किया जाएगा।