
बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे ने किया। जबकि संचालन नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए मार्ग पर चलने से आसानी से सफलता मिल सकती है। विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और जब तक नहीं रुको तब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाये। इसी मार्ग पर चलने वाले युवा निरंतर प्रगति कर रहे हैं। साथ ही कहा कि स्वामी विवेकानंद संपूर्ण समाज के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। सामाजिक समरसता के पोषक थे। युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सर्वधर्म संभाव का संदेश भी दिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्श विचारों से सीख लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपने ऊंचे विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा प्रेरित करने का काम किया और इसीलिए उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो युवाओं को नई चेतना से भर दें। उनके दिलों को भेद दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार कर दें। स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों के बारे में युवाओं को पता होना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन विमलेश सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी निकू तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष विमलेश सिंह, ओम जी यादव, सौरभ चौबे, अक्षय ओझा, जिला मंत्री चंदन सिंह,दीपक मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, रूपक दुबे महेंद्र पांडे, संतोष मिश्रा, दीपक पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।