Thu. Oct 29th, 2026

बक्सर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के 11 नम्बर लख के समीप सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11-15 बजे बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर दुर्गेश कुमार पिता श्रीराम सिंह की हत्या कर दी। वह बाइक पर सवार था। परिजनों के मुताबिक उसे छह गोली लगी है। एक गोली दाई तरफ सर में लगी है। पूरे शरीर मे पाच जगह गोली लगी है।

चिकिसकों ने शरीर से पाच गोली निकली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले कर गांव चले गए। उनके दादा रामानन्द सिंह के गांव पहुँचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहते है। उन्हें सूचना दे दी गई है। वे बैरिया के लिए निकल गए है, अपने पोता के अंतिम दर्शन के लिए । सूत्रों के मुताबिक दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आसपास हो हल्ला होने से वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची थी। तब तक घायल को लेकर स्थानीय लोग पहुंचे हुए थे। गोली सर में गोली सर में लगी थी। इस वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो जाने की बात चिकित्सकों ने स्पष्ट कर दी। मृतक बैरिया थाना कोरानसराय का निवासी था। घटना की वजह की जांच चल है। मुफस्सिल के थाना पुलिस मृतक के साथ बाइक पर सवार दोनो युवकों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक घटना में उनके संलिप्तता का सन्देह है। क्योंकि, बक्सर से किसी का दुर्गेश के फोन पर फोन आया। इसके बाद ही वह घर से निकला था। इसमे बभनी गांव के किसी तिवारी का नाम आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!