
कृषि भवन स्थित उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यभार ग्रहण किया।
पौधारोपण कर विधि-विधान से केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में अश्विनी चौबे ने वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया हर जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार देशवासियों की सेवा में जुटी हुई है। सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार के प्रयास से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। देश में वनक्षेत्र भी बढ़ रहा है। कोरोना के संक्रमण काल में 81 करोड़ देशवासियों तक मुफ्त राशन पहुंचाई जा रही है। सभी क्षेत्रों का ख्याल रखते हुए सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है।