
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा बक्सर जिला में निराश्रित, गरीब एवं असहाय लोगों के लिए लॉकडाउन के दौरान दिन का एवं रात का भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु चलाए जा रहे हैं कम्युनिटी किचन का वर्चुअल मोड में निरीक्षण किया गया आज किला मैदान के पास अवस्थित रेन बसेरा में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन के वर्चुअल मोड निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी बक्सर ,पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं जिला आपदा प्रभारी उपस्थित थे अन्य कम्युनिटी किचन जो प्लस टू राज हाई स्कूल डुमराव में चलाया जा रहा है का निरीक्षण उप विकास आयुक्त महोदय के साथ अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव के द्वारा करवाया गया निरीक्षण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने लाभुकों से सीधे वार्ता कर खाने की क्वालिटी के बारे में भी पूरी जानकारी ली पूरी व्यवस्था से माननीय मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे