Wed. Oct 28th, 2026

नर सेवा ही नारायण सेवा- अश्विनी कुमार चौबे

अहिरौली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की तरफ से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित
अहिरौली में आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की पहल पर सैकड़ों जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

श्री चौबे की मीडिया प्रभारी नितिन मुकेश ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पहल और निर्देश पर सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। चौसा में कल शुक्रवार को इसका वितरण किया जाएगा। जरूरत और आवश्यकता के अनुसार आगे भी इसका वितरण किया जाएगा।

कम्बल वितरण कार्यक्रम के उपरांत प्रन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। पार्टी और व्यक्तिगत दोनों तौर पर हमारा यह सोच है कि समाज के निचले स्तर पर रह रहे गरीब तबके के लोगों के विकास के बिना समाज और राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। इसके लिए सरकार व प्रशासन के स्तर पर नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्यरत्त है। लेकिन तत्कालीन मदद के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। मैं जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी व उनकी माता गिरिजा देवी को विशेष धन्यवाद देता हूँ। इस पुण्यकर्म में लगे सभी लोगों को मैं धन्यवाद देते हुए विश्वास करता हूँ कि ऐसे जनकल्याणकारी काम आगे भी चलता रहेगा।

अहिरौली के आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी की माताजी श्रीमती गिरिजा देवी जी के द्वारा कम्बल वितरण किया गया।

जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी,बृजबिहारी पाण्डेय, व्यंकटेश्वर मिश्र, गोरेलाल जी,राजन चौबे, संजय कुमार पांडेय,सुनील कुमार चौबे,दिलीप मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!