Tue. Jul 28th, 2026

 बक्सर के संतो में सबसे उत्कृष्ट स्थान रखने वाले मामा जी महाराज” के द्वारा स्थापित विद्यालय श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन, आश्रम, बक्सर में आज दिनांक 25-07-26 को विद्यालय के बच्चों का अभिनंदन समारोह” मनाया गया।

जहां पर विद्यालय परिवार के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत कुछ बच्चों को नए दायित्व देकर उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाने के लिए उन बच्चों का अभिनंदन किया गया।

विद्यालय परिवार के द्वारा  हेड बॉय और हेड गर्ल के तौर पर अंश राय वर्ग 10 अ तथा स्मिता राय वर्ग 10 ब और साथ ही वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल के रूप में पवन कुमार वर्ग 10 अ तथा सृष्टि प्रजापति वर्ग 10 अ को चयनित कर इन बच्चों को बैज और सॉस देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही विद्यालय के बच्चों को चार प्रमुख अलग अलग हाउस में बांट कर उनके बीच प्रतियोगिता  की भावना को विकसित करने की तरफ एक कदम बढ़ाया गया 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ० रवि रंजन सिंह जी ने अपने अभिभाषण में  बच्चों को उनकी जिम्मेदारी को समझाते हुए भविष्य में एक अच्छे नेतृत्व कला के विकाश का बीज रोपण किया।

तथा विद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ० सतीश कुमार दुबे जी ने बच्चों को उनके अंदर छुपे नेतृत्व की कला को निखारने हेतु उनको जिम्मेदार बनने की तरफ अपना कदम बढ़ाने को कहा।

इस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अनिल मिश्रा, नवीन राय, सुजीत उपाध्याय, विष्णु कांत मिश्रा, तथा शिखा उपाध्याय जी ने अपना अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!