Tue. Jul 28th, 2026

बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आज इंडोर बैडमिंटन हॉल बक्सर में संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला खेल पदाधिकारी बक्सर सहित जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने बक्सर में इस स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला बैडमिंटन संघ एवं आयोजन समिति को बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उप विकास आयुक्त एवं अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन, बिहार राज्य बैडमिंटन संघ, जिला बैडमिंटन संघ, तकनीकी पदाधिकारियों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, पुलिस प्रशासन, चिकित्सकीय दल एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!