बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन बक्सर शाखा द्वारा आज 19/05/2026 को ब्यूटीफुल लाईफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर के सहयोग से महादान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुबह 10बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा मध्य लोहण्डी भवन, आर ऐन पथ बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन के अध्यक्ष श्री रोहतास गोयल , प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका , सचिव सुमित कुमार मानसिंहका तथा अमृत मानसिंहका द्वारा किया गया l जिसमे ब्लड बक्सर के संचालक संस्थापक प्रियेश ,उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा,कैंप कोडिनेटर नसीम नायक और आदिल खान मौजूद रहे l
आज के रक्तदान शिविर कुल 31 रक्तवीरो ने रक्तदान किया राजा बाबू , विनोद वर्मा , विष्णु शर्मा , रहमान ,दिलीप कुमार पांडेय ,विशाल वर्मा, सोनू कुमार , राकेश कुमार , सोनू चौधरी , संतोष शंकर देशमुख ,आकाश वर्मा ,सौरभ कुमार ,विकाश कुमार, अमर शर्मा ,प्रियव्रत , आशुतोष सिंह, सोनुकुमार, अंकित जयसवाल,अनिल शर्मा , राहुल कुमार प्रजापति ,समीर अंसारी ,अनूप कुमार ,रवि संकर शर्मा ,दीपक कुमार , मो सैफ, अजय कुमार प्रसाद , राजा चौधरी ,बिनय सिंह ,चन्दन ,मंटू कुमार , आनंद ओझा ने रक्तदान किया ।
मारवाड़ी सममेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है । यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l ब्लड का कोई दूसरा विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान महादान जीवनदान है l ब्लड बक्सर के का साथ ही नई सोंच नई परंम्परा की मुहीम को महादान के एक कदंम को नेक कदम बताया l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l
सममेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l
सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने सबके सहयोग को आशीर्वाद कहते हुवे हार्दिक अभिनन्दन ,आभार एवं धन्यवाद किया तथा सदर ब्लड बैंक आरा ,भोजपुर के सदस्यों का और सभी का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार देते हुवे बोले की हमलोग द्वारा प्रयाश है की खून की जो कमी है ब्लड बैंक में पूरा किया जा सके। आज के रक्तदान शिविर में मोमेंटो, अंगवस्त्र ,सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर , सदर ब्लड बैंक आरा भोजपुर तथा ब्लड बैंक के डॉ अमन राज , आदित्य कुमार ,अनिल कुमार ,पिंकी कुमारी ,भूपेंद्र कुमार सिंह , गजेंद्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा है l