

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बक्सर जिले के अनेकों घाटों पर हुआ भव्य गंगा आरती इसी क्रम में बक्सर सदर प्रखंड के कमरपुर पंचायत के अंतर्गत कम्हरिया गंगा घाट के समीप स्थित गंगा धाम जीयर मठ महान संत गंगापुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया शोभा यात्रा मठ से गंगा किनारे तक निकाली गई जिसमें अनेकों श्रद्धालु रहे इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि गंगा माता आजीवन लोगों को अपने अविरल जल से पवित्र करते आ रहे हैं जल की महिमा है कि इस जल में कभी भी कीटाणु नहीं लगते हैं स्वामी जी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने के लिए हम सभी प्राणी का दायित्व बनता है कि गंगा को कैसे स्वच्छ और अविरल रखा जाए गंगा आरती में आए श्रद्धालु गन को गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया स्वामी जी के द्वारा कहा गया कि गंगा मां का प्रसाद हर एक लोगों तक पहुंचना चाहिए