
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित स्थानीय कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर द्वारा कार्यालय में कार्य कर रहे सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ मासिक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम माननीय सचिव, धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वस्त्र वितरण कार्यक्रम अंतर्गत कंबल बांटे गए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह कंबल उन्हीं को दिया जा रहा है जिसे हमारे पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक स्वयंसेवकों द्वारा पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को चिन्हित किया गया था। मौके पर उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की तस्वीर सार्वजनिक न करने की भी अपील की। उसके पश्चात उन्हीं लोगों को माननीय द्वारा कंबल प्रदान किया गया। तत्पश्चात आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 में अधिक से अधिक वादों को निष्पादित करने के लिए पैनल अधिवक्ताओं से उन्होंने अपने-अपने पक्षकारों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही विधिक स्वयंसेवकों को जिला न्यायालयों में चिन्हित सुलानिय, वादों में नोटिस निर्गत करने और उन्हें नोटिस वादकारो तक पहुंचाने का भी निर्देश उन्होंने दिया। मौके पर पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी, आरती राय, नीलम कुमारी, प्रमोद कुमार, कंचन कुमारी, रीमा कुमारी, अरुणिमा कुमारी, विद्यासागर तिवारी, कुमार मानवेंद्र, वही विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र कुमार पांडेय, बिकेश कुमार, सरोज कुमार चौबे, गजेंद्र नाथ दुबे, कविंद्र पाठक, प्रेम प्रकाश पाठक, आदि मौजूद रहे।