
बक्सर के पुलिस चौकी के समीप अँखुआ ने असहायों के लिए खोला कपड़ा बैंक।
जाड़े की कड़कडाती ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के न रहे। इसी सोच के साथ अँखुआ के सदस्यों द्वारा कपड़ा बैंक शिविर का शुभारंभ हो चुका है। अँखुआ द्वार संचालित कपड़ा वितरण शिविर का स्थानीय पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, पुलिस चौकी के सामने आयोजन किया गया है।
इस कपड़ा बैंक में कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति कपड़ा ले सकते है और सक्षम व्यक्ति कपड़ा दे सकते हैं।नगर के युवओ द्वारा यह एक समाजिक प्रयास है।
अँखुआ के कपड़ा बैंक शिविर का उदघाटन कन्हैया मिश्रा, सतीशचंद्र त्रिपाठी, अँखुआ के सदस्यों और मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
यह शिविर 25 दिसम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि कपडा वितरण शिविर का आयोजन पिछले 4 सालों से किया जा रहा है। इस कार्य के लिए दो तीन महीने पहले से ही कपड़ा इकठ्ठा किया जा रहा है। इस ठंड में कोई भी जरूरतमंद इन्सान तन ढकने से वंचित न रहे।
संस्था के सदस्य शिवम् पाठक ने बताया कि अँखुआ संस्था द्वारा हर सप्ताह पौधारोपण अभियान भी जलाया जाता है। जिसके तहत बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाता है और साथ उसकी देखरेख और घेराव का भी उचित प्रबंध किया जाता है। अबतक 300 तक पौधे को सुरक्षित बनाए रखने में संस्था सफल हुई है। शिविर के पहले ही दिन लगभग सैकड़ों जरूरतमंदो ने वस्त्र प्राप्त कर चेहरे पर मुस्कान लिए कपड़ा बैंक का आभार प्रकट किया।
आज बक्सर मारवाड़ी महिला मंच द्वारा कम्बल भी उपलब्ध कराया गया जिसे वितरण भी किया गया।
आज पुरे दिन कन्हैया मिश्रा, आशुतोष दुबे, राजेश कुमार, शैलेश मिश्रा, चन्दन कत्यान, शिवम् पाठक,निलेश कुमार, राजीव रंजन की उपस्थिति रही।