राजपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित होगा जिला पदाधिकारी, बक्सर का जनता दरबार कार्यक्रम
*जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा 07 सितंबर 2024 को पूर्वाहन 11:00 बजे से राजपुर प्रखंड परिसर में जनता दरबार आयोजित किया जायेगा।*
*जनता दरबार में जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिले के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे।*
*जनता दरबार कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड के आम लोग अपनी समस्या जिला पदाधिकारी एवं वहां उपस्थित अन्य पदाधिकारियों के समक्ष रख सकते है, जिसका त्वरित निष्पादन किया जायेगा।