भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 136 वी जयंती दिनांक 5 सितंबर 2024 को [शिक्षक दिवस] जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय महावीर स्थान बक्सर में मनाई जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता प्रबुद्ध , वरिष्ठ जन, एवं समाजसेवी की उपस्थिति में बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की अध्यक्षता में मनाई गई डॉ पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति बने डॉ राधाकृष्णन जी तमिलनाडु के ग्राम तिरुत्तनी में साधारण परिवार में जन्म लेकर देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुए थे वह अच्छे शिक्षक दर्शन शास्त्री और लेखक के रूप में विख्यात थे डॉ पांडे ने आगे कहा कि वह भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रख्यात विद्वान शिक्षा के गुना से परिपूर्ण होने की वजह से उनको भारत रत्न से सुशोभित किया गया था ll
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के पहले चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण करने वालों में त्रियोगी नारायण मिश्रा डॉ सत्येंद्र ओझा संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे अजय यादव भोला ओझा विनय कुमार सिंह रामजतन सिंह यादव मनोज उपाध्याय राजा सिंह बब्बन तुरहा संजय तुरहा सहित लोगों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए अधूरे कार्यों को पूरा कर हम सब देश को आगे की पंक्ति में ले जाने का काम करेंगे एवं अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हैं