Sat. Jun 6th, 2026

बुधवार को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे करेंगे इटाढ़ी गुमटी पर उपरगामी पुल व एप्रोच पथ का भूमि पूजन व कार्य शुभारंभ

  • 5 दिवसीय दौरे पर रविवार को पटना पहुँच रहे हैं केंद्रीय मंत्री श्री चौबे

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे बुधवार को इटाढ़ी गुमटी पर उपरगामी पुल, पैदल पथ व एप्रोच पथ का भूमि पूजन व कार्य शुभारंभ करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे रविवार को 5 दिवसीय दौरे पर पटना पहुँच रहे हैं। इसके उपरांत देर शाम बक्सर रवाना हो जाएंगे। सोमवार को दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुचेंगे। बुधवार को इटाढ़ी व चौसा में एप्रोच रोड का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही इटाढ़ी गुमटी पर उपरगामी पुल व पथ का भूमि पूजन सह कार्य शुभारंभ करेंगे। साथ ही रेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गुरुवार को बिहार विधानसभा द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!