
बक्सर जिला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई बक्सर द्वारा कराया जा रहा है । जिला में चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 359 युवतियों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है । इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष से ऊपर की विवाहित युवतिया संबंधित प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन दे सकती हैं । आवेदन के साथ उन्हें अपनी फोटो ,विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र, एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करनी होगी ।आवेदन के लिए आवेदिका का बीपीएल परिवार से होना या 60000 रुपये से कम की आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। जिला बाल संरक्षण इकाई, सभी जिला वासियों से अपील करता है कि इस योजना के तहत बीपीएल परिवार या ऐसे परिवार जिनकी आय 60 000₹ वार्षिक से कम हो ,की युवतियों को इसका लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में अवश्य जमा करा दें।