Fri. Jul 31st, 2026

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सन्तोष पांडेय

सन्तोष पांडेय बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के सुझाव से सन्तोष कुमार पांडेय को बक्सर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सन्तोष पांडेय कांग्रेस पार्टी और अपने नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती देने के लिए पार्टी हित में काम करेंगे।
सन्तोष पांडेय फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहें हैं। वर्तमान में बिहार फुटबॉल के मान्यता प्राप्त रेफरी और कोच भी है। सन्तोष पांडेय बक्सर जिला फुटबॉल रेफरी बोर्ड के सचिव भी हैं।
उनके मनोनयन सम्बन्धी पत्र को बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ और स्नेहाशीष वर्धन के मौजूदगी में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने जारी किया।
उनके मनोनयन पर बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, प्रदेश नेता स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, बजरंगी मिश्र, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, मनोज पांडेय, कमलेश सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!