
इटाढ़ी के पास पकड़ी ग्राम में कैप्टन संतोष सिंह यादव द्वारा डिफेंस एकेडमी का उद्घाटन किया गया । मुख्य अतिथि और उद्घाटन कर्ता राजपुर विधायक माननीय विश्वनाथ राम थे । बक्सर में पहली बार इस तरफ की डिफेंस एकेडमी खोल गया है जिसमे जिला ही नही बिहार के हर कोने से तीनों सेना , पुलिस, सी आई एस एफ, आई टी बी पी, बी एस एफ, एस एस बी के भर्ती की तैयारी में लगे युवा वर्ग अपना भविष्य सुधार सकते हैं । यहाँ पट फिजिकल प्रशिक्षण, और रिटेन पेपर की पूरी तैयारी की जाएगी । शिक्षक के रूप में मैथ के शिक्षक श्री उपेंद्र कुमार जी और फिजिक्स , इंग्लिश और फिजिकल शिशक भी रखे गए है । कमसे कम फीस और बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है । ऐसे व्यवस्था नही होने के कारण युवाओं को सासाराम और बाहर जाना पड़ता था । बच्चों को ठहरने और खाने का भी व्यवस्था किया गया है । सैनिक संघ बक्सर उद्घाटन समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लेकर कैप्टन साहब के मनोबल को बढ़ाया । सभी अतिथियों और सैनिको को माल्यार्पण और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।मौके पर उपस्थित :- कैप्टन बी एन पाण्डेय, कैप्टन श्री निवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, जिला महा सचिब नायब सूबेदार राजबली सिंह, मीडिया प्रभारी सूबेदार मेजर आर बी ओझा, मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार गणेश सिंह, एडम ऑफिसर सूबेदार राम नाथ सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, तकनीकी अधिकारी नायब सूबेदार फूल बदन सिंह, फ्लाइंग ऑफिसर अशोक उपाध्याय, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हवलदार हरिहर सिंह ,सूबेदार मेजर अम्बिका राय, नायब सूबेदार राम इकबाल सिंह, नायब सूबेदार भरत मिश्रा, नायब सूबेदार नारद मुनि यादव, हवलदार काशी नाथ उपाध्याय ,