Sat. Oct 31st, 2026

गंगा समग्र बक्सर जिला दक्षिण बिहार की एक बैठक स्थानीय कार्यालय पर अजय वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा और दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक शंभूनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
इस मौके पर नये सत्र के लिए संगठन के प्रमुख दायित्वों की घोषणा भी की गई। जिसमें हरिशंकर गुप्ता को गंगा समग्र भोजपुर विभाग का संयोजक, अजय कुमार वर्मा को गंगा समग्र बक्सर का जिला संयोजक, सरिता कुमारी को जिला गंगा सेविका प्रमुख, और नगर संयोजक के रुप में जयंत कुमार के नामों की घोषणा की गई। उपरोक्त नामों की घोषणा के पश्चात संगठन के प्रांतीय संयोजक ने जिला संयोजक से जल्द से जल्द जिला, खण्ड और नगर समिति की घोषणा करने को कहा।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक शंभू नाथ पांडे ने बताया कि यह एक कामकाजी बैठक था। राष्ट्रीय मंत्री जी एक स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। इसी क्रम में गंगा समग्र के जिला इकाई के बैठक उक्त नामों की घोषणा की गई।उन्होंने बताया कि आगामी 10,11,12 फरवरी को बेगूसराय में गंगा समग्र का राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है जिसमें बक्सर जिले से भी प्रतिनिधियों को जाना है।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने बताया कि गंगा समग्र सिर्फ गंगा ही नही बल्कि सम्पूर्ण जल की चिंता करता है।आने वाले समय मे जल को लेकर पूरे विश्व मे युद्ध छिड़ने वाला है। जिसको लेकर गंगा समग्र पूरे भारत वर्ष में जनता को जागृत करने का कार्य कर रहा है। गंगा समग्र गंगा के अलावा उसकी सहायक नदी, कुंआ, तालाब, आहर, पाइन आदि पर भी जनजागरण का कार्य कर रहा है ।

वहीं जिले के संयोजक का दायित्व मिलने पर अजय वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और अस्मिता का प्रतीक गंगा की अविरल और निर्मल धारा के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जनसहयोग के माध्यम से समग्र आयामों पर अभियान के तहत सकारात्मक पहल किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार मिश्रा,विनोद पासवान,डॉ. धर्मराज पांडेय,सोनू यादव,रामसुरेश ओझा (चुनमुन ओझा) राघवेंद्र कुमार ओझा, मुन्ना ओझा आदि गंगा समग्र के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!