Sat. Oct 31st, 2026

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की पहली तिथि वर्ष 2023 में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा 11 फरवरी 2023 को रखी गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आज अंजनी कुमार सिंह माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर में कार्यरत सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक विधिक सेवा सदन भवन में की गई। मौके पर माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन हम लोग प्रत्येक वर्ष करते आ रहे हैं। इसी परिपेक्ष में वर्ष 2023 के राष्ट्रीय लोक अदालत का कैलेंडर भी हम सभी को प्राप्त हो गया है। न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए आप सभी पूर्व से ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी कर ले। सुलह के आधार पर निष्पादित होने वाले वाद के दोनों पक्षकारों को न्यायालय के द्वारा नोटिस निर्गत कर उन्हे पूर्व से ही वादों को सुलह करवाने हेतु प्रेरित करें। हम जिले में कार्यरत सभी थाने के माध्यम से वाद के पक्षकारों तक जाएंगे तथा उन्हें न्यायालय में आकर अपने वादों को सुलह करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। मौके पर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर ने कहां की न्यायालय द्वारा सर्वप्रथम सुलह के आधार पर निष्पादित होने वाले को चिन्हित किया जाए। उसके बाद इन चिन्हित वाद के दोनों पक्षकारों को हमारे कार्यालय के माध्यम से नोटिस करवाया जाएगा। बैंक ऋण वाद के पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह करवाने में उन्हे विशेष लाभ भी दिया जाएगा। इसके लिए वादकारो को प्रेरित भी किया जाएगा। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार द्वितीय, बिजेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह एवम अन्य, अपर मुख्य नयायिक दंडाधिकारी, छीपराचला अंजलि, सीमा कुमारी, संतोष कुमार, राजेश कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय परिषद, बक्सर आदि सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!