Sun. Nov 1st, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा समाहरणालय के सभागार में चतुर्थ त्रैमासिक जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक अपराहन 01:00 बजे से आहूत की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि NH-84 पर सबसे ज्यादा दुर्धटना हुई है। उन्होंने बताया कि बहुत से जगहों पर साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, इस पर उप विकास आयुक्त महोदय ने एन0एच0ए0आई0 का सख्त निदेश देते हुए कहा कि कितना साइन बोर्ड लगाया गया है इसका प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। उप विकास आयुक्त महोदय ने निदेश दिया कि सडक पर जितने भी बाइक वाले हेलमेट पहनकर नहीं चल रहे है इसका भी जाँच सभी थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि प्रत्येक शनिवार को जाँच की जाती है। उप विकास आयुक्त महोदय ने कार्यपालक अभियंता पथ निमार्ण विभाग को निदेश दिया कि शहर में जहाँ भी सडक का निर्माण हो रहा है वहाँ पर Work In Progress का साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई अप्रिय धटना न घटित हो सके। प्रतिदिन मरम्मति वाले सडक पर पानी छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे। शहर में कहाँ कहाँ स्पीड ब्रेकर बनाया गया उसका प्रतिवेदन भी देने का निदेश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को दिया गया। बैठक में बताया गया कि माह जनवरी 20 से नवम्बर 20 तक कुल 93 सड़क दुर्घटनाएँ हुई है जिसमें मृतकों की संख्या 78 एवं घायलों की संख्या 74 है। सबसे अधिक सड़क दुर्घटना ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हुई है। दूसरे स्थान पर नावनगर तथा तीसरे स्थान पर राजपुर थाना है। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सड़क में कमी लाने हेतु विभागीय निदेशानुसार विभागवार कार्य योजना तैयार की गई है। ठंढ के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु किये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य जो इस प्रकार से हैं- IRC 35 में मानकों के अनुरूप सड़क पर लेन मार्किग करवाना, सडक के आस-पास अवस्थित मकानों तथा पेड़ों पर Object Hazard Marker तथा Reflective Tape का अधिष्ठापन करवाना, IRC 35 के मानकों के अनुरूप Retro Reflective Study/Cats Eyes का अधिष्ठापन एवं पूर्व में अधिष्ठापित सड़क सुरक्षा चिन्हों की मरम्मति करवाना। बैठक में बताया गया कि जिला अन्तर्गत वाहनों के ओभर स्पीडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत साईड में वाहन चालन आदि पर राके लगाने हेतु लगातार जिला परिवहन कार्यालय एवं थानाध्यक्षों के द्वारा जाँच अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि हेलमेट नहीं धारण करने वाले, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले, दोषी वाहन चालकों के विरूद्ध शमन के साथ-साथ उनकी चालक अनुज्ञप्ति तीन माह के लिए निलंबित करने को कहा गया। वैसे चालक जिसके गलती के कारण सड़क दुर्घटनाएँ हुई हो या दोषी पाये गये हो उक्त चालक का अनुज्ञप्ति संख्या के साथ प्रतिवेदन जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ताकि नियमानूकूल उनके चालक अनुज्ञप्ति को रद्द किया जा सकें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक के क्रम में बताया कि वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों की मदद करने पर श्री दीपक पाण्डेय को गुड समेरिटन का पुरस्कार दिया गया है। सिविल सर्जन बक्सर के द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि बक्सर जिला अन्तर्गत सरकारी 06 एवं गैर सरकारी 18 एम्बुलेंस उपलब्ध है। बैठक के अंत में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारी को निदेश दिया कि सड़क पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का जाँच अभियान तेज करें और जाँच ग्रामीण इलाकों में औचक करें। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!