
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की साप्ताहिक बैठक समाहरणालय बक्सर के सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी से जिले के सभी विभागों से संबंधित कोर्ट केस मामलों की समीक्षा की गई। सभी एम0जे0सी0 एवं सी0डब्लू0जे0सी0 मामलों की विभागवार गहन समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने अविलम्ब तथ्य विवरणी एडवोकेट से बनवाकर हाईकोर्ट में शपथ लेने का निदेष दिया। वैसे विभागों के पदाधिकारी जो बैठक में विभिन्न कारणवश अनुपस्थित थे, उन विभागों के प्राधिकृत पदाधिकारी व कर्मी को कोर्ट केस के पूरे तथ्यों की जानकारी के साथ बैठक में आने को कहा गया। लोकायुक्त से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा के क्रम में अविलम्ब मामलों पर तथ्यात्मक विवरणी भेजने हेतु निदेशित किया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महोदय ने मामलों को तथ्यात्मक ढंग से तय समयावधि में निवारण करने का निदेश दिया। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमण्डल पदाधिकारीगणों को अनुश्रवण कर मामले को निष्पादित करने का निदेश दिया। पी0एच0ई0डी0 के कार्यपालक अभियंता को जर्जर पाइपों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मति करवाने का निदेश दिया। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को अपने विभागीय सभी सड़कों के मरम्मति से संबंधित कार्यों की विवरणी देने का आदेश दिया गया। खनन पदाधिकारी को किये जा रहे विभागीय कार्यों का साप्ताहिक प्रतिचेदन देने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को ओवरलोडिंग वाहनों की जाँच एवं कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन तथा फाइन से संबंधित प्रतिवेदन साप्ताहिक रूप से देने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।