Fri. Jun 5th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ0 विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

 

सर्वप्रथम कुल Immunization की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि माह जुलाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी के द्वारा मात्र 04 Immunization किया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है। इस संबंध में पृच्छा करने पर डॉ0 बी0पी0 सिंह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी में कुछ टीका उपलब्ध नहीं रहने के कारण Immunization कम हो पाया है। जबाव असंतोषजनक पाया गया। उक्त के आलोक में उनसे स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया।

 

HPV वैक्सीनेशन जो 09 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालिकाओं के दिया जाना है तथा जिसे अभी तक मात्र 2952 बालिकाओं को ही दिया गया है, के संबंध में सिविल सर्जन बक्सर द्वारा लक्ष्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। उक्त के संबंध में निदेश दिया गया कि सर्वप्रथम लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाकर निर्धारित समय में लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इस टीकाकरण हेतु आम लोगों को जागरूक कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

BCG टीका के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि असंतोषजनक पाई गई। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर का आकडा सबसे कम मात्र 39 प्रतिशत था। इस कम उपलब्धि के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजपुर को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी आशा कार्यकर्ता के साथ बैठक कर प्राइवेट संस्थानों में डिलेवरी हुए बच्चों के टीकाकरण हेतु कार्य योजना बनाते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सरकारी संस्थानों में डिलेवरी होने वाले बच्चों को उसी समय टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायें।

 

मरीजों को ईलाज हेतु सदर अस्पताल बक्सर में प्रतीक्षा समय सबसे अधिक 46 मिनट पाया गया। जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेश दिया गया कि प्रतीक्षा समय को घटाते हुए 10 मिनट के लगभग लाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही First OPD Time के अवलोकन से भी पाया गया कि चिकित्सकों द्वारा ससमय मरीजों का ईलाज प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। सदर अस्पताल के डॉ0 जयराम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमराँव के डॉ0 कुमार गौतम के द्वारा 11:00 बजे प्रातः के पश्चात मरीजों का ईलाज किया गया है। जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि रजिस्ट्रेशन के तत्काल बाद ईलाज प्रांरभ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नकारात्मक खबरों का समीक्षा करते हुए प्रकाशित खबरों के आलोक में कार्रवाई का प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!