बिहार सरकार ने जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का गठन कर दिया है। इस परिषद में सरकारी पदाधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवी और उपभोक्ता कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। परिषद उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों की निगरानी करेगी और आवश्यक सुझाव सरकार को देगी।
परिषद में जिला पदाधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उप विकास आयुक्त, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला माप एवं तौल पदाधिकारी तथा जिला लीड बैंक प्रबंधक को सदस्य बनाया गया है।
सरकार ने उपभोक्ता कार्यकर्ताओं में पूर्व नगर परिषद चेयरमैन मीना सिंह और कृष्णनगर, चरित्रवन निवासी डॉ. श्रवण कुमार तिवारी को भी विशेष रूप से परिषद का सदस्य नामित किया है। दोनों को उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मामलों की निगरानी और सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि परिषद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस अवधि में परिषद उपभोक्ता हितों की सुरक्षा, शिकायतों के समाधान और नीतिगत सुधारों पर काम करेगी