
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 जुलाई 2021 को लेकर न्यायालय में लंबित वाद के पक्षकारों, वरीय अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों, से अपील की वे न्यायालय में लंबित अपने सभी प्रकार के सुलानिय वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर अपना निपटारा करवाएं।
इस संबंध में प्रथम बैठक माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं अवर न्यायाधीश चतुर्थ श्री राकेश रंजन सिंह ने मोटर वाहन दुर्घटना बीमा, इंश्योरेंस क्लेम से संबंधित वादों के सफल निष्पादन हेतु जिले में कार्यरत बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ विधिक सेवा सदन मैं बैठक की। इस अवसर पर विभिन्न बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं श्री द्वारका नाथ तिवारी, श्री प्रेम चंद श्रीवास्तव, श्री शशि भूषण सिंह आदि इस बैठक में मौजूद रहे।
द्वितीय बैठक माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ श्री राजेश कुमार त्रिपाठी एवं श्री अवनींद्र प्रकाश, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, बक्सर द्वारा जिले में कार्यरत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ की । बैठक में माननीय न्यायाधीश द्वारा सभी शाखा प्रबंधको से उनके – उनके शाखाओं में लंबित वादों की सूची मांगी गई। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक, के मुख्य वरीय बैंक पदाधिकारी, लीड बैंक मैनेजर ने यह आश्वासन दिया की इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के सभी बैंकों द्वारा अधिक से अधिक वादों का निपटारा करवाया जाएगा । इस संबंध में सभी शाखा प्रबंधकों ने माननीय न्यायाधीश को अपनी – अपनी सूची प्रदान की।
तृतीय बैठक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर श्री राकेश कुमार द्वितीय एवं श्री नितिन त्रिपाठी, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी ने जिला जनसंपर्क सूचना पदाधिकारी, बक्सर के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ग्राम सरपंचों के साथ की। उनके द्वारा इस संबंध में कहा गया कि ग्रामीण स्तर पर, पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे हैं ग्राम कचहरी से संबंधित सभी मामलों के लिए वे किस तरह छोटे-छोटे वादों को ग्रामीण स्तर पर ही वाद के दोनों पक्षकारों को समझा-बुझाकर, आपस में सुलह समझौता कैसे वे करवा सकते हैं या समझौता ग्रामीण स्तर पर ना होने पर किस तरह वे दोनों पक्षकारों को मध्यस्था के लिए कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में ला सकते हैं।
चतुर्थ बैठक माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ग्यारह, श्री विवेक राय एवं श्री रमेश कुमार चौबे, अवर न्यायाधीश, तृतीय ने व्यवहार न्यायालय, बक्सर में कार्यरत सभी न्यायिक दंडाधिकारीयों के साथ न्यायालय में लंबित बिजली से संबंधित वादों के विषय पर की। इस बैठक में उन्होंने सभी न्यायिक दंडाधिकारीयों को यह निर्देश दिया कि वे बिजली से संबंधित वादों के पक्षकारों से उनके अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली से संबंधित मामले को सुलझाएं ।
पांचवी बैठक माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने की। उन्होंने जिले में कार्यरत सभी थाना अध्यक्षों के साथ विधिक सेवा सदन भवन में बैठक की । बैठक में सभी थानों से संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें माननीय के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, बक्सर में लंबित वादों के पक्षकारों को न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस एवं बैंक से संबंधित मामलों के सफल निष्पादन हेतु बैंक अधिकारियों द्वारा निर्गत नोटिस उन्हें उपलब्ध कराया गया । जिससे कि वे जिले के प्रत्येक थानों में रहने वाले वाद के पक्षकारों को न्यायालय का नोटिस पहुंचाएं । साथ ही माननीय द्वारा यह भी कहा गया कि वे पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने- अपने वादों के निष्पादन हेतु उन्हें प्रेरित भी करें । जिससे कि न्यायालय में लंबित एवं विभिन्न बैंकों में लंबित सुलानिये वादों का बोझ न्यायालय पर कम हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों का बोझ को कम करना है। वाद के पक्षकारों को जागरूक कर उन्हें आपसी सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन कराना है।