आज स्थानीय वैष्णवी होटल में जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, आरा द्वारा बक्सर के स्थानीय कोचिंग संचालक, शिक्षकगण के साथ छात्र-छात्राओं को भविष्य की शिक्षा हेतु कैरियर काउंसिलिंग के साथ मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी सम्पन्न हुई।
जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, आरा के सिद्ध बिजय जैन ने कॉलेज का परिचय देते हुए बताया कि भोजपुर जिला में आरा-बक्सर फोर लेन पर बिहिया चौरस्ता से लगभग 4 किमी पूर्व स्थापित इस कॉलेज में ‘स्टेट ऑफ दी आर्ट’ इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अत्याधुनिक व्यवसायिक उच्च शिक्षा के अन्तर्गत् स्नातकोत्तर स्तर की एमबीए और स्नातक स्तर की बीबीए एवं बीसीए की शिक्षा दी जा जाती है। यह कॉलेज भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त और बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड (डीआरसीसी) की सुविधा के साथ है। यहां पूर्ण रूप से सभी कक्षाएं ससमय संचालित होती हैं। अध्यापकगण अधिकांशतः दूसरे जिलों एवं राज्य के अपने-अपने विषय में विशेषज्ञता लिए हुए हैं। यहां अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, लाभोपयोगी पुस्तकों से युक्त लाईब्रेरी, कॉमन रूम, प्ले जोन स्थापित हैं। पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर छात्र-छात्राओं के लिए अन्य मनोरंजक और शारीरिक गतिविधियां भी होती हैं।
विदित हो कि हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी, आरा द्वारा संचालित इस कॉलेज में एमबीए हेतु 240 सीट, बीबीए हेतु 60 एवं बीसीए हेतु 60 सीट आवंटित है, जो सम्भवतः बिहार प्रदेश के निजी कॉलेजों में सर्वाधिक है। भोजपुर एवं बक्सर जिला से छात्र-छात्राओं के लिए बस ट्रांस्पोर्ट की सुविधा भी यह कॉलेज मुहैया कराता है।
जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया कि पिछले वर्ष कॉलेज द्वारा एक रोजगार मेला का आयोजन ‘ओपन फॉर ऑल’ पद्धति यानी कोई भी इस मेला में भाग ले सकता है, पर किया गया था। यह रोजगार मेला अपने-आप में अनुठा और सफल प्रयास रहा है। इसमें नियोक्ता के रूप में देश भर की सरकारी एवं गैर सरकारी लगभग 20 कम्पनियेां ने भाग लिया। नियोजन के तलाश में लगभग 350 लोगों ने भाग लिया। नियोक्ता कम्पनियों द्वारा कैम्पस सलेक्शन के तर्ज पर लगभग 120 लोगों को ऑन-स्पॉट नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह इस कॉलेज की गुणवत्ता स्वतः प्रदर्शित करता है।
अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि इस कॉलेज के पहले बैच के ही 4 छात्रों का चयन मल्टीनेशनल कम्पनी द्वारा कैम्पस सलेक्शन के तर्ज पर किया जा चुका है। साथ ही उन्हें इन्टर्नशिप के रूप में टेªनिंग भी दी जा रही है।
इस गोष्ठी में अशोक पोद्दार, राजेश सर, अजय पाण्डेय, एम.के. पाण्डेय, माईकल, ब्रिजेश कुमार, राकेश, सनी, विजय आदि सहित लगभग 40 व्यवक्ति सम्मिलित थे।