Fri. Jul 31st, 2026

नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा से प्राप्त सूचनानुसार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय तरंग विद्यालय (बालक/बालिका) U-12/14/17 खेल-कूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2022 से दिनांक 22 दिसंबर 2022 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर एवं किला मैदान बक्सर में कराया गया। जिसका समापन श्री शशांक सिंह नोडल पदाधिकारी/उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर एवं श्री विजय कुमार मिश्र प्रधानाचार्य एमपी उच्च विद्यालय बक्सर के द्वारा किया गया। जिसमें मंच संचालन श्री अखिलेश कुमार पांडे द्वारा किया गया। जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता को सफल बना रहे शिक्षक श्री आलोक कुमार, श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्री संजय कुमार, श्री दया शंकर पाल, श्री विपिन कुमार, श्री राकेश रंजन उपाध्याय, डॉ अनिल कुमार मिश्र, श्री संजय सिंह, श्री सत्येंद्र कुमार सिंह, श्री वशिष्ठ प्रसाद, श्री नरेंद्र पाल, श्री राम सिंह, श्री शैलेश राम, श्री चंदन कुमार, लिपिक श्री मदन राम, कार्यपालक सहायक इत्यादि को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।*

ऊंची कूद:-

बालिका U-14
अंजली कुमारी प्रखंड चक्की प्रथम स्थान
वंदना कुमारी प्रखंड चौसा द्वितीय स्थान

बालक U-14
आयुष पांडे प्रखंड डुमरांव प्रथम स्थान
बिट्टू कुमार प्रखंड चौगाई द्वितीय स्थान

बालिका U-17
छोटी कुमारी प्रखंड चौसा प्रथम स्थान
खुशी कुमारी प्रखंड इटाढ़ी द्वितीय स्थान

बालक U-17
लाल साहब प्रखंड चौसा प्रथम स्थान
करण कुमार प्रखंड ब्रह्मपुर द्वितीय स्थान

कबड्डी में
बालक विजेता प्रखंड बक्सर उपविजेता प्रखंड ब्रह्मपुर
बालिका विजेता प्रखंड बक्सर
उपविजेता प्रखंड चौसा

खो खो में
बालक विजेता प्रखंड ब्रह्मपुर
उपविजेता प्रखंड चौसा
बालिका विजेता प्रखंड बक्सर
उपविजेता प्रखंड चौसा
*ओवरऑल चैंपियन 41 अंक के साथ प्रखंड इटाढ़ी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!