
पटना ब्यूरो हेड बिहार तेज न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की दो सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम 14 सितंबर को बिहार आएगी टीम में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार शामिल होंगे चार जिलों मुजफ्फरपुर पटना भागलपुर और बोधगया(गया) मैं बैठक करेगी 14 सितंबर की सुबह 8:40 बजे आयोग की टीम पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी वहां से सीधे मुजफ्फरपुर को रवाना होगी वहां उत्तर बिहार के जिला मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी शिवहर पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण वैशाली दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर सहरसा सुपौल मधेपुरा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी जबकि पटना की बैठक में पटना नालंदा भोजपुर बक्सर सिवान गोपालगंज में तैयारियों की समीक्षा होगी दूसरे दिन भागलपुर में आयोजित बैठक में भागलपुर बांका मुंगेर लखीसराय शेखपुरा जमुई खगड़िया बेगूसराय पूर्णिया अररिया किशनगंज कटिहार की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी बोधगया की बैठक में गया जहानाबाद अरवल नवादा औरंगाबाद कैमूर रोहतास की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।