Mon. Nov 2nd, 2026

जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु निरीक्षण किया गया।*

*जिला दंडाधिकारी महोदय के द्वारा नेहरू स्मारक हाई स्कूल बक्सर एवं एमपी हाई स्कूल बक्सर का निरीक्षण किया गया एवं वहां प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।*

*जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथम पाली गणित में कुल छात्र की संख्या 6304, उपस्थित छात्र की संख्या 6203, अनुपस्थित छात्र की संख्या 101 एवं निष्कासित छात्र की संख्या 00 हैं। इसी प्रकार द्वितीय पाली राजनीतिक विज्ञान एवं फाउंडेशन कोर्स में कुल छात्र की संख्या 7081, उपस्थित छात्र की संख्या 6973, अनुपस्थित छात्र की संख्या 108 एवं निष्कासित छात्र की संख्या 00 हैं। सभी परीक्षा केंद्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!