Thu. Sep 17th, 2026

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ने के उद्देश्य से ISM Patna के सहयोग से “Full Stack & MERN” तथा “Business Analytics” विषय पर एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का सफल आयोजन मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के BCA एवं BBA के सभी छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उपस्थिति के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं BCA एवं BBA के निदेशक प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पारंपरिक अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के विशेष कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल शिक्षक द्वारा कक्षा में ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रत्येक कक्षा एवं महाविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में पूरी गंभीरता और एकाग्रता के साथ उपस्थित होकर उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थियों को शिक्षित करना शिक्षक का दायित्व है, उसी प्रकार ध्यानपूर्वक सीखना और प्राप्त अवसर को अपनी क्षमता एवं कौशल में बदलना विद्यार्थियों की भी समान रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक सामान्य Technician बनना नहीं होना चाहिए, बल्कि ज्ञान, तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक समझ विकसित करके एक सम्मानित Technocrat बनने का होना चाहिए।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में ISM Patna के BCA Department के Assistant Professor श्री भावेश कुमार ने “Full Stack & MERN” विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को Full Stack Development तथा MERN से संबंधित तकनीकी पहलुओं, उनके उपयोग एवं वर्तमान IT क्षेत्र में उनकी प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

द्वितीय सत्र में ISM Patna के Training & Placement Department के श्री नीरू झा ने “Business Analytics एवं Personality Development” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने Business Analytics के साथ-साथ विश्लेषणात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल एवं रोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ISM Patna के Admission Department के Assistant Manager श्री विजय कुमार राय की भी सक्रिय सहभागिता रही। दोनों सत्रों में विद्यार्थियों एवं विशेषज्ञों के बीच विस्तृत चर्चा एवं प्रश्नोत्तर हुआ, जिससे पूरा कार्यक्रम अत्यंत इंटरैक्टिव एवं ज्ञानवर्धक रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक सारोज कुमारी सर्राफ, अरविंद कुमार, मधुसूदन कुमार, यथार्थ राज एवं अरुण कुमार ओझा सहित BCA एवं BBA से जुड़े शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन BBA Coordinator डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने किया तथा BCA Coordinator डॉ. सैकत देबनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. शिवम भारद्वाज, Assistant, BBA & BCA की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में आयोजित यह कार्यशाला विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं करियर संबंधी समझ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह के नेतृत्व में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र एवं कौशल-आधारित विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!