Sun. Nov 1st, 2026

1. पंचायत आम निर्वाचन 2021 के नौवें चरण में बक्सर जिला के ब्रह्मपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।* *2. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा आज सुबह से ब्रह्मपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्तरी नैनिजोर, दक्षिणी नैनिजोर, हरनाथपुर, नीमेज ,महुआर, योगिया, कैथी, पोखरहा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें।**3. जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने मतदाताओं से बातचीत की एवं चुनाव प्रक्रिया के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया।**4. जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने निरीक्षण के बाद प्रखंड ब्रह्मपुर से, हो रहे मतदान की सारी प्रक्रियाओं का जायजा लिया।**5. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।**6. जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज ब्रह्मपुर प्रखंड में 63.25% मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 62.23% एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 64.27% रहा। महिलाओं ने मतदान की प्रक्रिया में पूर्व की भांति उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।**7. मतदान के बाद ईवीएम एवं मतपेटिकाओ को बाजार समिति बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।**8. दिनांक 01 दिसम्बर 2021 को प्रखंड ब्रह्मपुर का मतगणना प्रातः 8:00 बजे से बाजार समिति बक्सर अवस्थित एसएफसी गोदामाें में प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!