Sun. Apr 19th, 2026

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 3093 दिनांक 03.06.2022 एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या (सिविल) 132/2016 में पारित न्यायादेश के क्रियान्वयन हेतु विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मेडिकल बोर्ड से बच्चों की दिव्यांगता का प्रकार एवं प्रतिशत का प्रमाणीकरण कराने का निदेश प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रखण्डवार तिथि निर्धारित करते हुए माह जून 2022 के अंत तक यह कार्य पूर्ण कराया जाना है। उक्त के आलोक में निदेशित किया जाता है कि प्रत्येक प्रखण्ड के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिसूचना संख्या 1/sa.su.vi.yo.-02/2018/513 दिनांक 12.06.2019 के आलोक में सिविल सर्जन द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए जिला के प्रत्येक प्रखण्ड में शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण कर के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड स्वावलम्बल पोर्टल पर www.swavlambancard.gov.in/pwd/application के माध्यम से निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक प्रखण्ड में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन दोनों आपस में समन्वय स्थापित करते हुए निम्न विवरणी के अनुसार शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका दैनिक प्रतिवेदन सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को ई-मेल आई0डी0 districtpwdsbxr@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। दिनांक 22.06.2022 को चक्की प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र अरक चक्की में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 23.06.2022 को चौगाई प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र चौगाई में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 24.06.2022 को केसठ प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र केसठ में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 25.06.2022 को चौसा प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र चौसा में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 27.06.2022 को ब्रह्यपुर प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र ब्रह्यपुर में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 28.06.2022 को डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र डुमराँव में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 29.06.2022 को इटाढ़ी प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र इटाढ़ी में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 30.06.2022 को राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र राजपुर में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 01.07.2022 को सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र सिमरी में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 02.07.2022 को नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र नावानगर में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 04.07.2022 को बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड संसाधन केन्द्र बक्सर में शिविर स्थल निर्धारित किया गया है। प्रखण्डवार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति कराकर स्वावलम्बन पोर्टल पर शिविर के पूर्व दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। डाटा इन्ट्री ऑपरेटर को बुनियाद केन्द्र बक्सर में स्वावलम्बन पोर्टल पर कार्य करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिन दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना है परन्तु यू0डी0आई0डी0 कार्ड नहीं निर्गत है, उनके हेतु यू0डी0आई0डी0 फार्म एकत्रित करके शिविर में प्रतिनियुक्त मेडिकल बोर्ड से प्रमाणित कराकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंडवार तिथि निर्धारण के पश्चात व्यापक प्रचार प्रसार जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, एवं सहायक निदेशक दि०स०को० कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड स्तर पर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर दिव्यांग बच्चों (6 से 18 वर्ष) को लाने की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!