Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में CSR एवं R&R Fund की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कवलदह पोखर, नगर परिषद बक्सर स्थित महात्मा गाँधी मूर्ति का सौदर्यींकरण कार्य करने का संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बक्सर नगर परिषद अंतर्गत कवलदह पोखर स्थित बाल विज्ञान भवन का सौंदर्यींकरण एवं बाल विज्ञान केन्द्र का निर्माण कार्य करने का संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। चौसा प्रखण्ड में R&R फंड से जीविका समुह हेतु सैनेटरी पैड के मान्यूफैचरिंग हेतु प्लांट की स्थापना करने हेतु डीपीएम जीविका को निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने एम0पी0 हाई स्कूल अंतर्गत बने विश्वामित्र हॉल को सुचारू रूप से सुव्यस्थित करने हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी को निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, डी0आर0डी0ए0 निदेशक, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, डीपीएम जीविका, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!