Sat. Oct 31st, 2026

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 27 दिसंबर 2022 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में AAMDHANE PVT. LTD के द्वारा YAZAKI INDIA, ASHOK LEYLAND, DHHOT TRAMISSION PVT. LTD, KHY TECHNOLOGIES INDIA PVT. LTD AND EICHER MOTORS बक्सर जिले के 18-36 वर्ष के न्यूनतम 10th & Above पास युवकों के लिए RENEWABLE ENERGY, MANUFACTURING, AUTOMOBILES हेतु कार्यों के लिए नियुक्ति करेगी। कंपनी उक्त पद हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा कुल 100 से अधिक रिक्तियां दर्शाई गई है। कार्यस्थल नोएडा, गुजरात, तमिलनाडु, इंदौर एवं पुणे है। रिक्त में कंपनी के द्वारा वेतन 11000-35000 महीना दर्शाया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इच्छुक आवेदकों से अपील किया गया है कि वे दिनांक 27 दिसंबर 2022 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर ही एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!