
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में एसजेवीएन एवं एलएनटी द्वारा सीएसआर मद से चिन्हित योजनाओं का समीक्षा समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।* *जिला पदाधिकारी महोदय ने कथकौली स्थित विजय स्तंभ का सौंदर्यीकरण एवं कवलदह पोखर स्थित गांधी जी की मूर्ति का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण आदि कार्य की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।**शिक्षा की दृष्टि से एवं एक नवीनतम वैज्ञानिक स्वरूप देने हेतु छात्रों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए कवलदह पोखर स्थित बाल विज्ञान केंद्र का विकास हेतु योजना की समीक्षा की गई। साथ ही चौसा के लड़ाई के मैदान में आर्ट गैलरी के निर्माण के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।**बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, डीसीएलआर बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, एसजेवीएन एवं एलएनटी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*