
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2021 के परिपेक्ष में आज विधिक सेवा सदन, व्यवहार न्यायालय बक्सर, भवन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले में कार्यरत बीमा कंपनी के अधिवक्ताओ एवं बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की गई । बैठक में उन्होंने बीमा से संबंधित न्यायालय में लंबित वादों को सुलह के आधार पर समझौता कराने का निर्देश दिया। साथ ही सुलह योग्य मुकदमो को पूर्व से ही चिन्हित करने को कहा। मौके पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता विष्णु दत द्विवेदी, बजाज एवं रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता शशि भूषण सिंह, ओरिएंटल इंश्योरेंस बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक विककी कुमार, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।