
सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल सोहनी पट्टी बक्सर में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के हर कोने से लगभग 300 सैनिको एवम विरंगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । सभी प्रखण्ड के अधिकारीरियों ने संघ की एकता और विकाश पर अलग अलग अपना विचार प्रकट किए । वही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सैनिको की हर समस्याओं का समाधान बताया गया । लाइफ सर्टिफिकेट और स्पर्श लॉग इन पर विशेष चर्चा करते हुए सैनिको के सन्देह का समाधान किया गया । काफी सैनिकों द्वारा संघ की सदस्यता ग्रहण की गई । सभी सैनिक अपनी खुशी का इजहार करते हुए बक्सर में कैन्टीन लाने वाले बक्सर के लाल लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा साहब की जय घोष से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिया । वही बक्सर की हर वक्त मदद करनेवाले पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा साहब को हार्दिक बधाई देते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से एक सन्देश भारत के हर कोने में पहुंचाया । अध्यक्ष महोदय और उपाध्यक्ष ने सभी को स्पर्श की काफी विशेताएँ बताई तथा कहा कि आने वाले समय मे स्पर्श सैनिको के लिए काफी लाभदायक साबित होगा । संघ का गार्जियन नायब सूबेदार लालबिहारी जी द्वारा नाती होने की उपलक्ष में सभी को जलपान का आयोजन किया गया । संघ के निर्देशक डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय जी द्वारा संघ की तरफ से लाल बिहारी जी के नाती को उपहार दिया गया । पी सी डी ए द्वारा बक्सर को बताया गया है कि बक्सर के सैनिकों का कोई भी कार्य नही रुकेगा । जब दोनों आँख से अंध लड़का कमलेश कुमार रट हुए अपनी दर्द का बयान करने लगा तो सबकी आंखे नम हो गई वही अध्यक्ष महोदय ने बताया कि बहुत ही जल्द ये आंसूं खुशियों में बदलने वाला है और शीघ्र पेन्सन मिलने जा रहा है । बहुत ही जल्द सी डी ए के अधिकारी बक्सर में आनेवाले है । जैसे ही तारीख तय होगी सभी को सन्देश पहुंचा दिया जाएगा । गया से मंगाया गया 64 के वी कार्ड को सैनिको में बांटा गया ।सभी सैनिकों ने संघ की काफी तारीफ करते हुए बताया कि सराहनीय कार्य करने की वजह से ही भारत के हर कोने से सैनिको एवम वीर नारियों ने सम्पर्क बनाये है बक्सर से जैसे कि कर्नाटक की विडिज ने मदद मांगी है जिसका 2 वर्ष से पेन्सन नही मिल रहा है । हरियाणा और पंजाब के सैनिको ने भी मदद मांगते हुए अपना काफी कराएं है । भारत माता की जय, वनडे मातरम, जनरल सतवीर सिंह , जनरल शशांक शेखर मिश्रा, प्रधान नियंत्रक मुकेश कुमार सिन्हा, और माननीय मनोज सिंह जिंदाबाद के नारे से सारा इलाका गूंजता रहा । दिल्ली में वकालत में कार्यरत वारंट ऑफिसर धीरेंद्र ओझा जी द्वारा सैनिको पर लागू हर कानूनके बारे में बताया गया ।अंत मे कैप्टन बी के पाण्डेय जी द्वारा धन्यबाद सभी सैनिको को दिया गया तथा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई ।मौके पर उपस्थित कैप्टन आर सी पाल, कैप्टन कन्हैया पण्डित, सूबेदार भेजर द्वारिका पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह,नायब सूबेदार फूल बदन सिंह, सूबेदार आई डी सिंह, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिहर सिंह, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष कामख्या पाण्डेय, सिमरी प्रखण्ड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह, अम्बिका राय, धीरेंद्र ओझा, श्री किशन लाल, लाल बिहारी, सीता राम साह, राम किशन सिंह, राधा मोहन पासवान, जंग बहादुर सिंह, राम इकबाल सिंह, के के मिश्रा, भरत मिश्रा, वीर नारी रिंकी देवी, धर्मावती देवी, मालती देवी, कुसुम देवी तथा सैकड़ो सैनिको एवं वीर नारियाँ ।