Tue. Nov 3rd, 2026

बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का क्षेत्र के लोगों ने जताया आभार

बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के रूप में चयन किया गया है।
रघुनाथपुर,डुमरॉव ,चौसा, दुर्गावती चार रेलवे स्टेशन को शामिल किया है। उक्त स्टेशनो को इस योजना के अंतर्गत शामिल होने पर स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया है।
रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों को आधुनिक बनाने की नीति तैयार की है। इस योजना में दूरगामी दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के निरंतर विकास की परिकल्पना की गई है। इसके तहत नई सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं को भी उन्नत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अमृत भारत स्टेशन योजना में संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों को प्राथमिकता देने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!