Tue. Nov 3rd, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत नदाँव पंचायत में माँ कमाख्या राइस मिल पैक्स-सह-धान अधिप्राप्ति केन्द्र एवं जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में माँ कमाख्या एग्रो मिल जो उसना चावल का मिल है, का मिलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस मिल की क्षमता 6 मैट्रिक टन है। जिसे विभिन्न पैक्सों के सम्बद्ध टैग किया गया है ताकि क्रय किये गये धान की मिलिंग कर सीएमआर चावल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सके। पाया गया कि एसटीआर के विरूद्ध चावल की आपूर्ति कम की जा रही है, निर्देश दिया गया कि मिलिंग कर चावल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से मिल का निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा में सीएमआर चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल बक्सर को निर्देश दिया गया कि इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत बकसरा, बक्सर प्रखण्ड अंतर्गत नदाँव एवं ब्रहम्पुर प्रखण्ड अंतर्गत लाखो चावल मिल में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे। पैक्स-सह-धान अधिप्राप्ति केन्द्र नदाँव का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि धान क्रय का निर्धारित लक्ष्य 8000 क्विंटल के विरूद्ध 2941 क्विंटल धान का क्रय किया गया है। जिसमें रैयत एवं गैर रैयत शामिल है। अब तक कुल 34 किसान से धान क्रय किया गया है। निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप धान का क्रय करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में छोटे किसानों का भी धान क्रय करना सुनिश्चित करेंगे। जन वितरण प्रणाली नदाव में दुकानदार श्री अमरनाथ गुप्ता एवं सुधाकर दुबे के दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी एवं सूचना पटट उपलब्ध पाया गया। खाद्यान्न के वजन का भी मापी कराया गया। उपस्थित लाभुकों के द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में पूछा गया। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पॉश मशीन में अंकित खाद्यान्न की मात्रा एवं स्टॉक का सत्यापन कर जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंघक राज्य खाद्य निगम पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!