भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारुप समिति के अध्यक्ष डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 1915 को पहली बार भारत सरकार द्धारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 1915 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 26 नवम्बर 2024 को स्थानीय कोईरपुरवा (बक्सर) स्थित सीटी पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के जिला ईकाई द्धारा आज के दिन को “संविधान दिवस” के रुप में याद किया गया।
संविधान निर्माण के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चरणों में नमन करते हुए संविधान के मूल पाठ को वितरित किया और अपने सम्बोधन में संविधान निर्माताओं को याद किया। उन्होंने ने कहा की भारत का संविधान हमारी विविधता और एकता का प्रतीक है।पिछले 75 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और जनसुविधाओं पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया और तीनों स्तम्भों कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के सामुहिक प्रयासों पर जोर देते हुए समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
उक्त मौके पर मनोज कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह,मिना सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष, पूनम रविदास,सुधा गुप्ता, इंदु देवी,हिरामन पासवान,संध्या पाण्डेय, रमेश वर्मा, दुर्गेश उपाध्याय बिद्रोही,आसु राय, भास्कर सिंह, महावीर गुप्ता, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।