Sat. Oct 31st, 2026

डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ बक्सर “डाब” के तत्वाधान में गुरुवार को देर शाम स्थानीय रामलीला मंच पर भिखारी ठाकुर जयंती सह संक्षिप्त संगोष्ठी समारोह को मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लायंस क्लब ऑफ बक्सर गंगेज के अध्यक्ष सुधीर सर्राफ द्वारा भिखारी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद भिखारी ठाकुर के तैल चित्र के समक्ष 56 प्रकार के देसी व्यंजनों का भोग लगाकर और देसी केक काटकर इस महान कलाकार को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘डाब’ के अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सह रंगकर्मी सुरेश संगम व संचालन महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने की।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं डाब के अध्यक्ष सुरेश संगम ने कहा कि बक्सर कलाकार संघ “डाब” के माध्यम से 28 वर्षो से कलाकरो के समाधान, उत्थान व विकाश हेतु निरन्तर प्रयासरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बडा प्लेटफार्म भोजपुरी कलाकारों को सदैव प्रदान करते आ रही है। उपस्थित कलाकारो द्वारा भिखारी ठाकुर रचित कई गीतो को सुनाया गया। श्री संगम ने कहा कि संस्थान द्वारा वृहत भिखारी ठाकुर महोत्सव के अन्तर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह को नये वर्ष के शुरूआती महिने मे तिथि निश्चित कर किया जाऐगा। निर्धारित तिथि को मिडिया के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।
उक्त बैठक में ‘डाब’ के अध्यक्ष सुरेश संगम, महासचिव हरिशंकर गुप्ता, संरक्षक रामस्वरूप अग्रवाल, डॉ ओम प्रकाश केसरी पवन नंदन, रामलीला समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ0 श्रवण तिवारी, डॉ अरूण मोहन भारवि, गंगा समग्र के जिला संयोजक अजय कुमार वर्मा, डॉ0 जी0 कुमारी, प्रदीप कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल उर्फ करतार सिह, अनीशा राय, अभिषेक जायसवाल, विराट मिश्रा, कन्हैया केसरी, राहुल केशरी, कृष्णा वर्मा,अविनाश मिश्रा, रुस्तम जी, तनीषा राय, आशुतोष सिंह के अलावे अन्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!