
जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर श्री मनोज कुमार रजक ने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरे एवं धुंध में गाड़ी चलाते वक्त सड़क पर साफ नहीं दिखायी पड़ने के कारण सावधानी एवं सतकर्ता पूर्वक गाड़ी चलाना आवश्यक है। ताकि सड़क पर दुर्घटना न हो सके, इसके लिए सावधानी बरतनी आवश्यक है :- इसके लिए वाहनों के आगे-पीछे परावर्तक टेप अवश्य लगवायें। वाहनों के शीशों पर बार-बार आने वाली धुंध को साफ करते रहें। वाहन चलाते समय पूरा ध्यान ड्राइविंग पर रखें तथा गैर जरूरी लेन परिवर्तन से बचेंगे। ड्राइविंग के दौरान हैजर्ड लाइट्स का प्रयोग तभी करें जब इमरजेंसी हो। कोहरे एवं धुंध में वाहन की गति धीमी रखें। अपने वाहन से आगे चल रहे वाहनों से एक सुरक्षित दूरी बनाएँ रखे। क्योंकि कोहरे के कारण ज्यादा दूर स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। वाहन चलाते समय चालक मोबाईल से बात करने से परहेज करें।