
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा नगर निकाय चुनाव 2022 हेतु विभिन्न कोषांगो की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।**सभी नगर निकायों में वार्डों का गठन कर दिया गया है गठित वार्डों की संख्या निम्नवत है:- नगर परिषद बक्सर 42, नगर परिषद डुमराव 35, नगर पंचायत चौसा 14, नगर पंचायत ब्रह्मपुर 13, नगर पंचायत इटाढ़ी 11 है।**नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगर परिषद बक्सर/डुमराव, नगर पंचायत में चौसा/ब्रह्मपुर के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है एवं नगर पंचायत इटाढ़ी का प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है जिस पर दावा/आपत्ति दिनांक 14 सितंबर 2022 तक प्राप्त किया जाना है।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारियो से उनकी तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिया।**बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, विभिन्न कोषांगो के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।